Hapur में प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, नुक्कड़ सभाओं से जागरूकता

Khabarwala 24 News Hapur: प्रतिबंधित मांझे से हो रहे हादसों और लगातार बढ़ रही जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हापुड़ जिला पुलिस ने इसके खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जन सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए थाना हापुड़ देहात पुलिस ने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को जागरूक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: प्रतिबंधित मांझे से हो रहे हादसों और लगातार बढ़ रही जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हापुड़ जिला पुलिस ने इसके खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जन सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए थाना हापुड़ देहात पुलिस ने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को जागरूक किया और प्रतिबंधित मांझे के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान (Hapur)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क किनारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान राहगीर, वाहन चालक, दुकानदार और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि प्रतिबंधित मांझा अब केवल पतंगबाजी का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जानलेवा खतरे के रूप में सामने आ रहा है।

- Advertisement -

चाइनीज मांझे के बताए नुकसान (Hapur)

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे के कारण बाइक सवारों के गले कटने, बच्चों और बुजुर्गों के गंभीर रूप से घायल होने और पक्षियों की मौत की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा, बिजली लाइनों में मांझा फंसने से शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं का भी खतरा बना रहता है, जिससे जान-माल दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

पल भर की लापरवाही से हो सकता है गंभीर हादसा (Hapur)

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा अत्यंत धारदार होता है और एक पल की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मांझे का निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग कानूनन अपराध है। यदि कोई व्यक्ति इन गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीस मांझा इस्तेमाल न करने की अपील(Hapur)

पुलिस ने दुकानदारों और सप्लायरों को विशेष रूप से चेतावनी दी कि किसी भी दुकान, गोदाम या निजी स्थान पर प्रतिबंधित मांझा मिलने पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी और माल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहारों या मनोरंजन के नाम पर किसी की जान जोखिम में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं प्रतिबंधित मांझे का प्रयोग न करें, बच्चों को सुरक्षित पतंगबाजी के लिए प्रेरित करें और यदि कहीं भी प्रतिबंधित मांझा बेचा जा रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News