Hapur में डिवाइडर कूदकर कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवा होटल के सामने शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवा होटल के सामने शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के चलते हाईवे पर यातायात भी कई मिनट तक प्रभावित रहा।

मुरादाबाद से मेरठ जा रहे थे कार सवार (Hapur)

जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोलन निवासी शाकिब, गुलजार, मुजीब, मौज्जम और लिसाड़ी गेट निवासी इसरार कार में सवार होकर मुरादाबाद की ओर से लौट रहे थे। देर रात शिवा होटल के पास पहुंचने पर अचानक चालक कार का नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से सीधी भिड़ंत हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur)

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित किया (Hapur)

अस्पताल में चिकित्सकों ने कार सवार शाकिब और मौज्जम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुलजार, मुजीब और इसरार को गंभीर हालत में मेरठ के एक बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार लोग भी दुर्घटना में घायल हुए, लेकिन उनके परिजन उन्हें किसी अन्य वाहन से उपचार के लिए ले गए, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल करा दी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News