हापुड़: पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया की छठी पुण्यतिथि पर डहाना में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित ग्राम डहाना में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया, जिन्हें ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था, की छठी पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिधियों और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित ग्राम डहाना में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया, जिन्हें ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था, की छठी पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिधियों और परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और भावुक श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके जीवन, हिंदुत्व विचारधारा के प्रति समर्पण और क्षेत्रीय विकास में योगदान को याद किया गया।

पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया की याद में भावुक सभा

हापुड़ जिले के धौलाना इलाके के डहाना गांव में आज पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसोदिया की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। वे मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र (साठा चौरासी) से तीन बार विधायक चुने गए थे और भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे। उनका निधन 15 फरवरी 2020 को हुआ था। आज की सभा में कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए और उनके आदर्शों को याद किया।

प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री और गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों की स्मृतियों और संस्कारों को संभालते हैं, वही समाज में सम्मान पाते हैं। उन्होंने नरेंद्र सिसोदिया को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बुलंदशहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने तीन बार विधानसभा में क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व किया और उनकी समस्याओं को सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया।

कथावाचक अरविंद ओझा ने उनके व्यवहार कुशल और हर दिल अजीज व्यक्तित्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिसोदिया जीवन भर हिंदुत्व विचारधारा के प्रति समर्पित रहे और संघ से जुड़कर भाजपा को मजबूत बनाने में योगदान दिया।

मौजूद प्रमुख लोग और परिजन

सभ में ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, साठा चौरासी विकास मंच के संस्थापक ललित राणा, मनोकामना धाम के पीठाधीश्वर जीवन ऋषि, रामौतार सिंह, मोहन सिंह, शीशपाल सिसोदिया, देवेंद्र सिसोदिया (प्रधान बीघेपुर), शैलेन्द्र राणावत, कलुआ प्रधान भटियाना, अमित राणा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), प्रदीप सिसोदिया, कटार सिंह, ब्रजेश शर्मा, प्रमोद कुमार बिल्ला, पवन सोम (जिला मंत्री), पिलखुआ चेयरमैन एवं पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण मित्तल, श्रवण शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

परिवार से भारत भूषण, गिरीश भूषण, दुष्यंत, भानु प्रताप, पवन प्रताप, विमलेश देवी, प्रीति, ज्योति और शशि देवी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उनके बड़े बेटे भानु प्रताप ने किया और अंत में सभी का धन्यवाद दिया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News