Hapur उधार के रुपये न लौटाने पड़े, तो महिला ने रच दी लूट की झूठी कहानी

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद Hapur के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में लूट की सूचना से शनिवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर एक महिला ने फोन कर आरोप लगाया कि चितौली रोड से एक व्यक्ति उनकी कार और एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद Hapur के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में लूट की सूचना से शनिवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर एक महिला ने फोन कर आरोप लगाया कि चितौली रोड से एक व्यक्ति उनकी कार और एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार दोपहर तहसील चौराहे के पास खड़े होकर डायल 112 पर कॉल किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उनकी वैगनार कार और एक लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस महिला को थाने ले आई।महिला द्वारा घटना स्थल हाफिजपुर थाना क्षेत्र का बताए जाने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कोतवाली पहुंचे और महिला को हाफिजपुर थाने ले जाकर मामले की गहन जांच की गई।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति ने करीब दो वर्ष पहले अपनी पुत्री की शादी के लिए हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति

से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर महिला के पति ने अपनी वैगनार कार उस व्यक्ति को यह कहकर दे दी थी कि जल्द ही पूरे रुपये लौटा दिए जाएंगे।शनिवार सुबह महिला का पति उस व्यक्ति के गांव पहुंचा और 33 हजार रुपये वापस कर दिए, जबकि शेष रकम नहीं लौटाई। बाकी उधार रुपये न देने पड़ें, इसी उद्देश्य से महिला ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता (Hapur)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। महिला और उसके पति ने शेष रकम जल्द लौटाने का आश्वासन दिया है। मामले में कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News