Hapur में पुलिस और गोकशों के बीच हुई धांय धांय, एक बदमाश घायल,बदमाश बोला गलती हो गई साहब…

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को नानई से पलवाड़ा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश मेहताब को पैर में गोली लगने के बाद और दूसरे बदमाश जैद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को नानई से पलवाड़ा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश मेहताब को पैर में गोली लगने के बाद और दूसरे बदमाश जैद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा बदमाश इकरार मौका पाते ही जंगल में होते हुए फरार हो गया। घायल और पकड़े गए बदमाश ने पुलिस ने हाथ जोड़कर बोला साहब गलती हो गई अब दोबारा एेसा नहीं होगा। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, गोकशी के उपकरण, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, और एक जिंदा गाय बरामद की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध जंगल की ओर जाते दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मेहताब (निवासी वैठ) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर जैद को भी दबोच लिया। घायल मेहताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा बदमाश इकरार अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बरामद सामान और गोकशी का इतिहास (Hapur)

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, पशु काटने के उपकरण, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, और एक जिंदा गाय बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में गोकशी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूर्व में गांव गन्दू नगला में भी इन्होंने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गोकशी की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी इकरार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Add
Add

Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News