CLOSE

Hapur बंद मकान में चोरी, लाखों की नगदी और आभूषण लेकर हुए रफूचक्कर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला परमेश्वर धाम में शनिवार रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर 2.60 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह परिजनों के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। देहात थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

क्या है पूरा मामला

एलएन रोड पर मोहल्ला परमेश्वर धाम में सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मीनाक्षी रोड पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। सोमवार को उनकी भतीजी साक्षी की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद सुनील अपनी पत्नी किरन, पुत्र आसू और दीपांशु के साथ सुभाष नगर स्थित अपने दूसरे मकान में चले गए। शनिवार रात करीब 11 बजे वे परमेश्वर धाम के मकान को ताला लगाकर सुभाष नगर गए थे। रविवार सुबह जब परिजन लौटे तो मकान का गेट खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। सेफ का ताला टूटा था, जिसमें 2.60 लाख रुपये नकद, एक पर्स में 15 हजार रुपये और 12-13 तोला सोने के आभूषण (हार, चूड़ी, चैन, टीका, पायल) गायब थे।

प्रथम मंजिल से शीशो तोड़कर घुसे

जांच में पता चला कि चोरों ने मुख्य गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर बाहर रखी सीढ़ी के सहारे प्रथम मंजिल पर पहुंचे। वहां शीशा तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और चोरी को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त नाकाफी है। परिजनों ने चोरी का जल्द खुलासा करने और दोषियों को पकड़ने की मांग की।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अधिकारी

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाए

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-