CLOSE

Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur):(अमजद खान) Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि दो किशोरों के बीच मात्र पचास रुपये को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि सरूरपुर निवासी महरे आलम का 12 वर्षीय बेटा आकिब रविवार को गांव में ही खेल रहा था। इसी बीच आकिब ने अपने दोस्त से गेंद खरीदने के लिए उधार में दिए गए 50 रुपये वापस मांग लिए, इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। तभी आकिब ने अपने साथी का मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। इसके बीच आकिब का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन ने तुरंत गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के बीच पचास रुपये का लेन देन था। आरोपी किशोर ने पैसे मांगने पर वापस नहीं दिए तो मृतक किशोर ने आरोपी का फोन छीन लिया और भागने लगा। जिसके बाद वह बेहोश मिला। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के पैनल और वीडियो ग्राफी के साथ किशोर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी Hapur सरुरपुर में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोपी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-