Hapur के सबली गांव में संदिग्ध दिव्यांग की पिटाई, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव सबली में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध दिव्यांग व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। यह घटना मंगलवार की रात को हुई, जब ग्रामीण ड्रीमलैंड कॉलोनी के पास पहरा दे रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?  (Hapur)

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात ग्राम सबली में ग्रामीण ड्रोन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहों के चलते पहरा दे रहे थे। इस दौरान सबली बाईपास के पास ड्रीमलैंड कॉलोनी में एक व्यक्ति को घूमते देखा गया। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जांच में पाया कि पीड़ित व्यक्ति, मोहन, हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र का निवासी है। वह एक हाथ से दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर है। पूछताछ में मोहन ने बताया कि वह दिल्ली से पैदल चलकर हापुड़ पहुंच गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur)

एसएसवी चौकी प्रभारी नवनीत सिंह ने इस मामले में तहरीर देकर गांव के विक्रम, पवन, रामपाल, रवि, पिंटू, और विनोद सहित 20-25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के परिजन और कुछ ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर कानून अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

add
add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-