Hapur में गौकशी के दौरान पुलिस मुठभेड़, दो गोकश घायल, दो गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बागड़पुर गामड़ी के जंगलों में गौकशी की घटना को अंजाम दे रहे गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों, सलमान और इमरान, को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गौमांस, जीवित गौवंश, अवैध हथियार, और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

गौकशी की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शनिवार की सुबह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बागड़पुर गामड़ी के जंगलों में कुछ गोकश गौकशी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही गोकशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम बाल-बाल बची।

जवाबी कार्रवाई में दो गोकश घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश, सलमान पुत्र आलम (मोहल्ला शहीद भगत सिंह, थाना फलावदा, मेरठ) और इमरान पुत्र महबूब (मोहल्ला लाल बाग, स्वार नगर, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर), घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

बरामद सामान और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंश, डेढ़ क्विंटल गौमांस, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, और गौकशी के उपकरण बरामद किए। गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ३ मई को बागड़पुर और गामड़ी के बीच खड़ंजे पर गौकशी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। दोनों शातिर गोकश हैं, और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं सीओ

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-