CLOSE AD

Hapur के नूरपुर फायरिंग, कार-ट्रैक्टर हटाने पर बवाल, फायरिंग में छर्रे लगने से 5 घायल; 2 मेरठ रेफर

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में रविवार देर शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। पड़ोसियों के बीच कार और ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग में तब्दील हो गई। आरोपियों ने बंदूक से गोलियां चलाईं, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। गोली के छर्रे लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और गांव में भारी बल तैनात कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नूरपुर निवासी सुंदर के पुत्र अमन दोपहर में भैंसा-बुग्गी से खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी संजय और उसके भाई प्रेमपाल के घर के बाहर खड़ी कार व ट्रैक्टर रुकावट बने। अमन ने गाड़ियां हटाने को कहा तो कहासुनी हो गई और मारपीट तक बात पहुंच गई। दोपहर में मामला किसी तरह शांत हो गया। लेकिन शाम को सुंदर पक्ष बातचीत के लिए संजय-प्रेमपाल के पास पहुंचा तो आरोपियों ने परिवार के एक सदस्य की लाइसेंसी बंदूक निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

दो को मेरठ के अस्पताल में किया रैफर(Hapur)

फायरिंग में सुंदर पक्ष के आयुष, निखिल, रवि, विजय और अनुज घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन सभी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रवि और आयुष को हालत गंभीर देख मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी(Hapur)

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ वरुण मिश्रा अस्पताल पहुंचे, घायलों की स्थिति जानी और परिजनों से विस्तृत बयान लिए। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News