CLOSE

Hapur News हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा रविवार, 1 मार्च को मिलन पार्टी हॉल में भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की, जिसमें जिले के बड़ी संख्या में दवा विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

औषधि निरीक्षक का सम्मान (Hapur News)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी रहे। केमिस्ट सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, चंदन व गुलाल लगाकर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी दवा विक्रेताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक केमिस्ट की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए दवा बिक्री करने से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनती हैं।

- Advertisement -

बिल से दवा खरीद-बिक्री पर जोर (Hapur News)

जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने होली के पर्व को सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी दवा विक्रेता दवाओं की खरीद-फरोख्त केवल बिल के माध्यम से करें। विशेष रूप से टीबी और नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए केमिकल युक्त रंगों के बजाय टेसू के फूलों और हर्बल रंगों से होली खेलने की अपील की।

Hapur news-
Hapur news-

ऑनलाइन दवा बिक्री पर चिंता (Hapur News)

महामंत्री विकास गर्ग ने दवा व्यापार में ऑनलाइन बिक्री से उत्पन्न चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी दवा विक्रेताओं को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

- Advertisement -

सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया पर्व (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए सभी ने इस सांस्कृतिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

समारोह में विनीत जिंदल, संजय त्यागी, अरुण गोयल, साधु सिंह, दीपक त्यागी, संजय कुमार अग्रवाल, गौरव गर्ग, अजय सोढ़ा, राजीव डंग, निशांत शर्मा, ललित जिंदल, संजीव कुमार, दीपेश कुमार, अमित शर्मा, नीरज डाबरा, सुशील शर्मा, बॉबी त्यागी, पार्थ गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन गोयल, अरुण कुमार, अरुण सचदेवा, संजीव गर्ग, इकबाल सिंह, पीयूष कुमार, अमित गोयल, पवन पाल, अनिल गोपाल गोयल (भैरों), हरिओम चुग, अमरीष कुमार, कुणाल गुडलक, पवन गोयल, अनिल रुहेला, पवन कुमार, अनुभव त्यागी, हर्षित गर्ग, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नवीन जैन, विवेक कुमार, राम कुमार साहिल, अनिल कुमार, गोपाल अग्रवाल, ब्रज किशोर गुप्ता, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, नमन गर्ग, निशांत शर्मा, बबलू, मयंक कुमार, गजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, विवेक सिंघल, आदि उपस्थित रहें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-