Hapur News निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने यह दिए निर्देश (Hapur News) गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम

डीएम ने यह दिए निर्देश (Hapur News)

गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ नवीन मंडी में पहुंचे। जहां डीएम ने संबंधित अधिकारियो को मतगणना से पूर्व सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कराने के निर्देश दिए। जिससे जनपद में निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना को संपन्न कराया जा सके।

Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम

यह रहेगी व्यवस्था (Hapur News)

लोकसभा चुनाव 2024 की गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के दिन नवीन मंडी के गेट नंबर तीन (एनएच- नौ बाईपास गढ़-दिल्ली रोड) से प्रत्याशी और एजेंट एंट्री करेंगे। मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के मोबाइल भी जमा कराए जाएंगे। मीडियाकर्मियों को छोड़कर अन्य किसी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना पंडाल परिसर में अग्निशमन संबंधी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में भी इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। साथ ही भीषण गर्मी एवं लू आदि से बचाव के लिए समस्त आवश्यक दवाओं का प्रबंध रखा जाएगा। मतगणना स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और सुबह छह बजे से निर्बाध बिजली व्यवस्था के लिए एक सहायक अभियंता व दो अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम
मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात (Hapur News)

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अभिषेक कुमार की आउटर कार्डन, जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय कुमार की तैनाती नवीन मंडी समिति गेट नंबर तीन से एनएच-नौ बाइपास तक आउटर कार्डन, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार की नवीन मंडी के अंदर इनर कार्डन की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा डायट के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मलिक की नवीन मंडी के गेट नंबर एक, अधिशासी अभियंता विकास कुमार की तैनाती डीएम कैंप कार्यालय के बराबर वाले गेट नंबर दो और नायब तहसीलदार जयप्रकाश की तैनाती गेट नंबर तीन पर रहेगी।

Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम Hapur news निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं मतगणना: डीएम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News