Hapur News होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News हापुड़ जिले में सोमवार 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी जन्मतिथि का सहारा लेकर परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। आरोपी ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनी असली उम्र छिपाकर जन्मतिथि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News हापुड़ जिले में सोमवार 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी जन्मतिथि का सहारा लेकर परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। आरोपी ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनी असली उम्र छिपाकर जन्मतिथि में फेरबदल कराई थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

27 अप्रैल 2026 को चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज, तगासराय में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली चल रही थी। इस दौरान बुलंदशहर जिले के थाना ककौड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी छोटेलाल पुत्र कृपाल सिंह परीक्षा देने पहुंचा।

- Advertisement -

बायोमैट्रिक जांच के समय जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में जन्मतिथि में अंतर पाया गया। आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 20 जनवरी 1993 दर्ज थी, जबकि प्रवेश पत्र में 20 जून 2003 अंकित थी।

संदेह होने पर अभ्यर्थी से सख्त पूछताछ की गई। पूछताछ में छोटेलाल ने कबूल किया कि उसकी वास्तविक आयु लगभग 32 वर्ष है। उसने वर्ष 2008 में हाईस्कूल परीक्षा पास की थी, जिसमें सही जन्मतिथि 20 जनवरी 1993 दर्ज थी।

फर्जीवाड़े का तरीका (Hapur News)

सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए छोटेलाल ने वर्ष 2021 में दोबारा हाईस्कूल परीक्षा दी और इसमें फर्जी तरीके से अपनी जन्मतिथि बदलकर 20 जून 2003 करा ली, ताकि वह आयु सीमा के अंदर आ सके। उसने अपनी पुरानी मार्कशीट घर पर छिपाकर रखी हुई थी।

पुुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

पुलिस निरीक्षक अवधेश माहौर की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात में आरोपी छोटेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी दस्तावेजों की सत्यता भी जांच के दायरे में है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात Hapur news होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात Hapur news होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात Hapur news होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात Hapur news होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के सहारे नौकरी पाने का सपना नहीं हुआ पूरा, पहुंचा हवालात

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News