CLOSE

Hapur News हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब कोतवाली नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के एक प्रवक्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

करीब दस वर्षों से कालेज में तैनात थे (Hapur News)

मृतक की पहचान रविंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से घटायन उत्तरी गांव के रहने वाले थे। वह पिछले करीब दस वर्षों से उक्त कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगाई गई थी, जिसके चलते वह कॉलेज परिसर में बनी प्रयोगशाला में ही रह रहे थे।

मूल्यांकन कार्य के लिए नहीं पहुंचे (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे रविंद्र चौधरी मूल्यांकन केंद्र से कॉपियां जमा कर कॉलेज लौटे थे। शुक्रवार सुबह जब वह निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य के लिए नहीं पहुंचे, तो कॉलेज के एक कर्मचारी को संदेह हुआ। वह उन्हें बुलाने के लिए प्रयोगशाला के पास पहुंचा और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

- Advertisement -

जमीन पर पड़े मिले प्रवक्ता (Hapur News)

जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला, तो कर्मचारी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया—प्रवक्ता जमीन पर पड़े हुए थे। इसके बाद उसने तुरंत इस घटना की जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयंत को दी। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान मौके से एक कुकर में बने चावल, मेज पर रखे बिस्कुट और कुछ दवाएं बरामद हुईं। इससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मिलने पर मृतक का पुत्र प्रभात अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। पिता का शव देखकर वह बिलख पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के अनुसार, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी Hapur news हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी Hapur news हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी Hapur news हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी Hapur news हापुड़ के इंटर कॉलेज में प्रवक्ता का संदिग्ध हालात में कालेज लैब में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-