CLOSE

Hapur News थाने में भिड़ गए पुलिस कर्मी, एसपी ने दो को किया निलंबित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsउत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में होली के दिन पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। थाना हाफिजपुर में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

होली के जश्न के दौरान हुआ विवाद (Hapur News)

जानकारी के अनुसार 5 मार्च को थाना हाफिजपुर परिसर में पुलिसकर्मी होली का पर्व मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित की उपनिरीक्षक श्रीनिवास से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में मामला बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच (Hapur News)

घटना के बाद उपनिरीक्षक श्रीनिवास ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई।जांच के दौरान घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट में हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल चालक अमित के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

- Advertisement -

एसपी का सख्त संदेश (Hapur News)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी सेवा नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-