CLOSE

Hapur News पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट के 1,300 रुपये, मोबाइल फोन, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस द्वारा बड्डा नगर के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच संदिग्ध हालत में एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सौरभ निवासी खाद मोहननगर थाना स्यान जनपद बुलंदशहर बताया है ।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/अपराधी हैं जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर 25जुलाई को को थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

Hapur news पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-