CLOSE

Hapur News यक्ष एप से अपराधियों पर नजर: हापुड़ के 797 गांवों का डेटा हुआ डिजिटल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News अपराध नियंत्रण को आधुनिक तकनीक के जरिए और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हापुड़ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग द्वारा लागू किए गए ‘यक्ष एप’ के माध्यम से जिले के अपराधियों का व्यापक डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक जिले के 18,095 अपराधियों का रिकॉर्ड इस एप में दर्ज किया जा चुका है, जिनमें से 7,970 अपराधियों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।

डीआईजी के निर्देश पर तैयार हुआ एप (Hapur News)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले में इस एप के माध्यम से अपराधियों की पहचान, निगरानी और सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण कर उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और बीट पुलिसिंग को और मजबूत बनाना है।

797 गांव और मोहल्लों का डेटा हुआ फीड (Hapur News)

पुलिस के मुताबिक जिले के सभी 797 गांव और मोहल्लों का डेटा यक्ष एप में सौ प्रतिशत फीड कर दिया गया है। इससे बीट स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र के अपराधियों की पूरी जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से तुरंत मिल सकेगी। बीट सिपाही मौके पर जाकर अपराधियों का सत्यापन कर रहे हैं और उनकी अद्यतन जानकारी एप में दर्ज कर रहे हैं।

- Advertisement -

एआई तकनीक से होगी पहचान आसान (Hapur News)

यक्ष एप की खासियत यह है कि इसमें एआई आधारित फेसियल रिकग्निशन और वॉयस सर्च तकनीक को जोड़ा गया है। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा। यदि कोई अपराधी दूसरे जिले में वारदात करता है तो उसका रिकॉर्ड तुरंत संबंधित थाने तक पहुंच सकेगा।

बीट पुलिसिंग होगी मजबूत (Hapur News)

इस एप का मुख्य उद्देश्य “बीट के अपराधी की जिम्मेदारी बीट सिपाही” के सिद्धांत को लागू करना है। इसके माध्यम से हिस्ट्रीशीटर, वांछित और इनामी अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-