Hapur News विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार तो होगा आंदोलन:अमन गप्ता

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:विद्युत की समस्या को लेकर आईआईए का प्रतिनिधि मंडल ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से मिला। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अघोषित विद्युत कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो फैक्ट्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:विद्युत की समस्या को लेकर आईआईए का प्रतिनिधि मंडल ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से मिला। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अघोषित विद्युत कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो फैक्ट्री बंद कर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला 

शनिवार को हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमन गुप्ता, चेयरमैन विजय अग्रवाल (रविंद्र आयल मिल), गौरव मित्तल आदि अधीक्षण अभियंता यू.के.सिंह से मिले। अमन गुप्ता ने कहा कि बार बार आपूर्ति बाधित होने से फैक्ट्री का संचालन करना मुश्किल हो रहा है। बार बार 33 हजार की लाइन में फाल्ट आने से कटौती हो रही है। शिकायत करने के बाद भी संबंधित अफसर इस ओर गंभीर नहीं हैं। अगर यहीं स्थिति रही तो उद्यमी फैक्ट्री का संचालन नहीं कर पाएंगे। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम के अफसरों की होगी। छह ट्राली ट्रांसफार्मर की मांग भी पूरी नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

अधीक्षण अभियंता ने दिया आश्वासन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि हापुड़ डिवीजन के लिए छह ट्राली मिल जाएगी। इससे लाभ यह मिलेगी की अगर कहीं ट्रांसफार्मर फुक जाता है तो तुरंत ट्राली ट्रांसफार्मर भेज कर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। विद्युत आपूर्ति में जो दिक्कत आ रही है उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।

Hapur news विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार तो होगा आंदोलन:अमन गप्ता Hapur news विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार तो होगा आंदोलन:अमन गप्ता Hapur news विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार तो होगा आंदोलन:अमन गप्ता Hapur news विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार तो होगा आंदोलन:अमन गप्ता

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News