Hapur News कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष (Hapur News) इस प्रदर्शन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष (Hapur News)

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

- Advertisement -

Hapur news-
Hapur news-

तत्काल माफी मांगें और अपनी टिप्पणियों को वापस लें (Hapur News)

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने बयान पर तत्काल माफी मांगें और अपनी टिप्पणियों को वापस लें। त्यागी ने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार वाले व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Hapur news--
Hapur news–

- Advertisement -

मांफी नहीं मांगी तो विरोध रहेगा जारी (Hapur News)

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता इस बयान से आहत हैं और जब तक माफी नहीं मांगी जाती, विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित किया गया। उनके आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, वीसी शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, एजाज अहमद, अमरनाथ शर्मा, रविंद्र गुर्जर, गौरव गर्ग, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज Hapur news कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज Hapur news कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज Hapur news कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज Hapur news कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग तेज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News