Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका परिवार बाल-बाल बच गया। यह हादसा गांव सिखैड़ा के पास न्यू बाईपास पर उस समय हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़ी थी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
मृतक की पहचान मोहम्मद जरीफ अहमद के रूप में हुई है, जो अमरोहा जिले के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव सिकरिया के निवासी थे। मृतक के भाई मोहम्मद युसूफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जरीफ अहमद मंगलवार देर रात करीब 1 बजे अपनी टोयोटा कोरोला कार से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ पत्नी नरगिस खातून, बेटा सोफियान और दो बेटियां भी मौजूद थीं।
कार में मारी जोरदार टक्कर (Hapur News)
जैसे ही कार सिंभावली न्यू बाईपास के पास पहुंची, तो जरीफ अहमद ने पेशाब करने के लिए गाड़ी को हाईवे से नीचे कच्चे किनारे पर खड़ा कर दिया और खुद कार से उतर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जरीफ अहमद कार के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गनीमत रही कि कार के अंदर मौजूद उनका परिवार सुरक्षित बच गया और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur News)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



