हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने डायल 112 पर कॉल करके अपने बेटे की हत्या की सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। लेकिन जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। असल में युवक की मौत 31 जनवरी की रात सड़क हादसे में हुई थी, जिसका अंतिम संस्कार भी हो चुका था।
घटना का पूरा विवरण
गांव गोयना निवासी तुषार 31 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे हापुड़ से अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। मोदीनगर रोड पर बदहेस्ता स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में तुषार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। एक फरवरी को परिवार ने तुषार का अंतिम संस्कार कर दिया।
मां की कॉल और पुलिस कार्रवाई
मंगलवार सुबह तुषार की मां सोना ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उनके बेटे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मौत हादसे में हुई थी और हत्या का कोई मामला नहीं है। प्रभारी ने बताया कि सूचना गलत साबित हुई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


