CLOSE AD

Hapur बारात से एक दिन पहले विवाह टूटा, फूफा पर हमला; समझौता टूटा, थाने में FIR की मांग

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह शादी तय होने के बावजूद बारात रुक गई। किठौर से आने वाली बारात की सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन शनिवार रात लड़की पक्ष के फोन पर लड़के पक्ष को “बातचीत” के लिए बुलाया गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हुई, जिसमें दूल्हे का फूफा गंभीर घायल। गांव वालों ने लिखित समझौता कराया, लेकिन घायल फूफा ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर अड़ गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लड़की के पिता व कई अज्ञात पर तहरीर। पुलिस जांच में जुटी, कड़ी कार्रवाई का आश्वासन।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बाबूगढ़ क्षेत्र की लड़की से डेढ़ महीने पहले तय हुई थी। रिश्ता दूल्हे की बुआ के बेटे ने कराया। बारात 16 नवंबर (रविवार) को आनी थी। घर में उत्सव का माहौल, तैयारियां जोरों पर।लेकिन शनिवार रात लड़की पक्ष का फोन आया: “कुछ जरूरी बात है, गांव आ जाओ।रविवार सुबह लड़के पक्ष (दूल्हा, फूफा और अन्य) गांव पहुंचा। बातचीत शुरू होते ही किसी मुद्दे पर विवाद भड़क उठा। देखते-देखते मारपीट शुरू। दूल्हे के फूफा को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर चोटें आईं।

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग (Hapur)

शोर सुनकर गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया और शादी रद्द कर समझौता हुआ, लेकिन घायल फूफा ने समझौता मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि मारपीट करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। इसको लेकर बारात रुक गई, शादी टूट गई। दोनों पक्ष बाबूगढ़ थाने पहुंचे। दूल्हे पक्ष ने लड़की के पिता और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News