CLOSE

Hapur में हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, एनएच334 पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकड़ौली के सामने लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार ट्रक बुलंदशहर जनपद के गुलावठी क्षेत्र से लकड़ी लेकर हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम अकड़ौली के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरी लकड़ी सड़क पर फैल गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर यातायात बाधित हो गया।

ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर, पुलिस ने बचाया(Hapur)

हादसे के दौरान चालक और क्लीनर ट्रक के केबिन में फंस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक शोएब (निवासी ग्राम गंगावली, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर) और क्लीनर राशिद को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई।

क्रेन की मदद से हटवाया गया ट्रक, यातायात बहाल (Hapur)

हादसे के कारण सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने तत्काल क्रेन की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। सड़क पर फैली लकड़ी को भी हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-