Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार

Khabarwala 24 News  (Hapur) (अमजद खान) : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। इस गिरोह के एक सदस्य और वारदात में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News  (Hapur) (अमजद खान) : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। इस गिरोह के एक सदस्य और वारदात में प्रयुक्त कार को पुलिस बरामद कर चुकी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मिलक सिहोरा बाजे थाना मुन्डापान्डे जिला मुरादाबाद निवासी याकूब अली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि आठ जुलाई की रात करीब सवा दस बजे वह नोएडा से मुरादाबाद जाने के लिए नोएडा सेक्टर 62 से एक सेंट्रो गाड़ी में बैठा था। जिसमें पहले से ही चार लड़के बैठे थे।। थोड़ी दूर चल कर उन लड़को ने उसे डराकर तमंचा दिखाकर उसकी जेब से 10000 रुपये उसके फोन से 90 हजार रुपये विभिन्न फोन नंबरों पर ले लिए और उसे गाड़ी में घुमाते रहे और मारपीट कर चितौड़ा के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा (Hapur)

पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि गाड़ी लिफ्ट देकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का फरार सदस्य सलारपुर बम्बा की पटरी के पास है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच में एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का सदस्य ग्राम दोझा थाना विनोली जनपद बागपत निवासी मनोज उर्फ मनुज है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार Hapur लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News