Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी प्रमुख मांगों को अधिकारियों के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में नर्सों के योगदान को सराहा गया और उनके समर्पण को सम्मानित किया गया।
नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है (Hapur )
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. हेमलता ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, “मरीजों की देखभाल और उन्हें जल्द स्वस्थ करने में नर्सिंग स्टाफ का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी हैं।” डॉ. हेमलता ने नर्सों से अपनी मांगों को संगठित रूप से प्रस्तुत करने और बेहतर कार्य वातावरण के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ (Hapur )
कार्यक्रम में डॉ. शिशुपाल, डॉ. गुरदीप सिंह, चीफ फार्मासिस्ट नीरज कुमार और डीपी पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य मरीजों के लिए वरदान है। डॉ. गुरदीप सिंह ने कहा, “नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं और उनकी मेहनत स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाती है।” चीफ फार्मासिस्ट नीरज कुमार ने नर्सों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
पुरस्कृत किया
इस अवसर पर जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कई नर्सों को उनके समर्पण और सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
यह रही मौजूद
इस मौके पर शारदा गौतम, अराधना, सुनीता, नीतू, ममता, वंदना, रजनी, रेशमा, मीताक्षी, आकांक्षा, अनामिका, अर्चना, मोनिका, प्रियंका, रजनी, आरती, मंजू आदि मौजूद रही।



