Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें आगामी बजट में व्यापारियों व उद्योगों के लिए मांगों को शामिल करने का अनुरोध किया है। जीएसटी की विभिन्नताएं समाप्त करें (Hapur) ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि बाढ़ में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें आगामी बजट में व्यापारियों व उद्योगों के लिए मांगों को शामिल करने का अनुरोध किया है।

जीएसटी की विभिन्नताएं समाप्त करें (Hapur)

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि बाढ़ में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है । व्यापारी विभिन्न प्रकार के टैक्स देकर सरकार को चलाने मे सहयोग करता है, इसलिए बाढ़ मे हो रहे नुकसान का आंकलन कर व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए।बढ़ती हुई मंहगाई को ध्यान में रखकर नगद लेन देन की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रूपये की जाए। आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की जाए। आयकर व जी.एस.टी. देने वाले व्यापारियों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की मुफ्त व्यवस्था की जाए। जी.एस.टी. का सरलीकरण कर जी.एस.टी. दरों की विभिन्नताएं समाप्त की जाये, जी.एस.टी. की दरें,0, 5, 12, अधिकतम 18 प्रतिशत रखी जाएं तथा एक ट्रेड में सभी प्रकार के कारोबार पर एक ही दर रखी जाए। इससे व्यापारियों को सहूलियत होगी व सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

जीएसटी से इन्हें रखा जाए मुक्त (Hapur)

दैनिक इस्तेमाल की चीज जैसे अनाज (गेहूं, चावल, दाल व आटा) कपड़ा आदि को जी.एस.टी. से मुक्त रखा जाएं। 20 साल तक आयकर रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को 40,000 प्रतिमाह की पेंशन दी जाए। नये व घरेलू कुटीर उद्योगों के लिए 10 साल तक जी.एस.टी. व इन्कम टैक्स मे छूट दी जाए। आयकर दाता व्यापारी की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये का बीमा कवर दिया जाए। आयुष्मान कार्ड की भर्ती व्यापारियों जो किसी भी विभाग से पंजीकृत हो को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाए। मण्डी समिति को समाप्त किया जाए।कुटीर व घरेलू उद्योगों को रिटेल व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाईन शापिंग पर 10 प्रतिशत कर लगाने की व्यवस्था की जाए। ई-कामर्स मार्केटिंग मे जी.सी.टी. चोरी रोकने के लिए मोनिटरिंग की जाए।
आनलाईन प्लेटफार्म जैसे, अमेजन, फ्लिपकार्ट जहां से सीधे उपभोक्ता को समान बेचा जाता है आई.टी.सी. का दुरूपयोग कर सरकार के राजस्व की चोरी की जा रही है अतः इस तरह के आनलाईन प्लेटफार्म पर जी.एस.टी. क्रेटिड इनपुट लेने पर रोक लगाई जाए। बैंको द्वारा 3 माह में ऋण की किस्त न जमा कर पाने पर खातें को एन.पी.ए. कर दिया जाता है इस अवधि का 3 माह से बढ़ाकर 6 महीने किया जाए। 1इनकम टैक्स भरने की अंतिम तिथि को 31 दिसम्बर की जाए।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता, महामंत्री अशोक कुमार बबली, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सौरभ अग्रवाल, दीपांशु गर्ग, अमन गोयल, विनोद गुप्ता, प्रमोद दीवान, मनित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिव गोयल, बाल किशन अग्रवालव, राकेश कुमार पंसारी, राकेश कुमार, पुरुषोत्तम शरण आदि मौजूद थे।

Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन Hapur आयकर छूट की सीमा की जाए दस लाख, व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News