Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बृहस्पतिवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी सीपी त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बृहस्पतिवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी सीपी त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण और दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची रही।

प्राधिकरण टीम ने यहां की कार्रवाई (Hapur)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने ग्राम खेड़ा धौलाना रोड पर मोहम्मद शाहिद की 3000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम खेड़ा सिकेड़ा मार्ग पर परमानंद, ब्रजेश की 3800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, सुखसागर उत्सव वाटिका के पास इस्लाम, उस्मान, मूलचंद, मदन व विकास चौधरी की 19000 वर्ग मीटर, ग्राम खेड़ामें पुरानी सिखेड़ा रोड पर हरीश, हाजी गनी व सुभान की 4000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

अभियान में यह रहे शामिल (Hapur)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन भावन सिंह विष्ट, सहायक अभियंता सुभाष चंद चौबे, राकेश सिंह तोमर एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता अभियान में शामिल था।

सचिव ने दी चेतावनी (Hapur)

हापुड-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव सीपी त्रिपाठी द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओ को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओ / विकासकर्ताओ के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी

Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी Hapur एचपीडीए का गरजा बुलडोजर, 29800 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मची अफरा तफरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News