Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आर्य समाज में बुधवार को नगर की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने लोकगीत और सावन मास से जुड़े गीत गाए। महिलाओं ने झूलों पर पैंग लगाकर झूला झूलने का आनंद उठाया। आर्य समाज मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़ (Hapur) बुधवार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आर्य समाज में बुधवार को नगर की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने लोकगीत और सावन मास से जुड़े गीत गाए। महिलाओं ने झूलों पर पैंग लगाकर झूला झूलने का आनंद उठाया।

आर्य समाज मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़ (Hapur)

बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। सावन के लोकगीतों की बहार , मल्हार आदि महिलाओं द्वारा गाए गए। साथ ही महिलाओं ने झूलों पर पैंग लगाकर झूला झूलने का आनंद उठाया। महिलाओं में मल्हार गाने की तथा झूला झूलने की होड़ लगी थी। वाद्य यंत्रों के द्वारा भी लोकगीतों पर नृत्य किया गया। महिलाओं एवं युवतियों ने विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे लोक परिधान पहनकर बहुत ही उत्साह द्वारा गीतों तथा नृत्य कर आनंद के साथ भाग लिया।

Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार
आर्य समाज मंदिर के बाहर लगे थे चाट-पकौड़ी के ठेले (Hapur)

तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में सुबह स ही काफी उत्साह दिखाई दिया। आर्य समाज मंदिर के बाहर चाट पकौड़ी, आइसक्रीम, खिलौने तथा झूलों पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। सभी ने विभिन्न प्रकार के झूलों तथा व्यंजनों का आनंद उठाया गया। आर्य समाज द्वारा प्रतिवर्ष नगर की महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर इस उत्सव का आयोजन करता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग (Hapur)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज के प्रधान पवन कुमार आर्य, उपप्रधान सुरेंद्र कबाड़ी, सुरेश सिंगल, मंत्री संदीप आर्य, उप मंत्री संजय शर्मा, राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा तथा महिला प्रधान बीना आर्या, रेखा गोयल, पुष्पा आर्या, शशि सिंगल, अलका सिंगल, शालिनी आर्या, निधि आर्या आदि का भी विशेष सहयोग रहा।

Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार Hapur हरियाली तीज उत्सव में मल्हारू की बहार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News