Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव

Khabarwala 24 News Hapur : जिले के सभी गांवों के लोगों को रोडवेज बस मुहैया कराने की मंशा के लिए कराए गए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। परिवहन निगम व परिवहन विभाग द्वारा गांव गांव जाकर पांच रूटों पर बसों का संचालन शुरू कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : जिले के सभी गांवों के लोगों को रोडवेज बस मुहैया कराने की मंशा के लिए कराए गए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। परिवहन निगम व परिवहन विभाग द्वारा गांव गांव जाकर पांच रूटों पर बसों का संचालन शुरू कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। इन रुटों पर बसों का संचालन होने से करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
हापुड़ रोडवेज डिपो वर्तमान में बुगरासी, धौलाना, बहादुरगढ़, माधापुर, शेखपुर, भरना जैसे ग्रामीण मार्गों मार्ग पर बसों का संचालन कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी अनेक गांव रोडवेज बस सेवा से वंचित हैं, जिस कारण उन्हें शहर दूर दिखाई पड़ता है। रोजगार पाने और शिक्षा के लिए ग्रामीणों को शहर पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन अब शासन द्वारा सभी ग्रामीण मार्गो पर बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी है।

इन-इन गांवों में कराया गया है परिवहन निगम ने कराया सर्वे

हापुड़ डिपो के एआरएम संदीप कुमार नायक ने गांव अयादनगर, भटैल, छपकौली, चित्तौली, भटियाना, बड़ौदा सिहानी, सपनावत, पारपा, दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खडख़ड़ी, मतनौरा, मलकपुर आदि गांवों में सर्वे कराया था। वर्तमान में पांच रुटों पर बसों का संचालन कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। सर्वे में गांवों में यात्रियों की संख्या, मार्गो की स्थिति, डिपो से गांव की दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई गई है। यात्रियों की संख्या और मार्गों की स्थिति के अनुसार ग्रामीण मार्गों पर छोटी या बड़ी बस के संचालन का निर्णय लिया जाएगा। एक किलोमीटर की परिधि से दूर ग्रामीणों को बस के लिए ना जाना पड़े, इसके अनुसार रुट बनाया जाएगा।
एआरएम संदीप कुमार नायक का कहना है कि सर्वे कर पांच ग्रामीण रुटों पर बसों का संचालन कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव Hapur खुशखबरी :अब जनपद के 50 गांव भी रोडवेज सेवा से जुड़ेंगे, 14 गांवों के बाहर बनेंगे स्टापेज, शासन को भेजा प्रस्ताव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News