हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ के सिकंदर गेट तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दिव्यांग के अंडे के ठेले में रखा छोटा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ लिया और देखते ही देखते फट गया। इस खतरनाक हादसे में मौके पर पहुंचे सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान की जान बाल-बाल बची।
दरअसल, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय का रहने वाला दिव्यांग विशाल रोजाना की तरह सिकंदर गेट पर अंडे का ठेला लगाता है। शुक्रवार दोपहर अचानक उसके ठेले पर रखे छोटे सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरा ठेला अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे।
हापुड़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट चौकी के पास अंडे के ठेले पर फटा गैस सिलेंडर, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया नियंत्रण#hapur #hapurnews #breaking #breakingnews #fire #fireaccident #hapurpolice pic.twitter.com/L7YqeYBW50
— khabarwala24 (@khabarwala24) December 12, 2025
आग की लपटें देखकर चौकी इंचार्ज विवेक चौहान फौरन मौके पर पहुंचे। दिव्यांग की तिपहिया साइकिल को आग से बचाने के लिए जैसे ही वे उसे हटाने लगे, तभी जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। अच्छा हुआ कि इंचार्ज साहब थोड़ा हट चुके थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और मेहनत करके आग पर काबू पाया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ठेला और सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग आखिर लगी कैसे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


