CLOSE

Hapur Crime News हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ की थाना हाफिजपुर पुलिस की मंगलवार रात गांव सलाई-घुंघराला अंडर पास के पास बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश से बाइक, एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ है।

सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद पुलिस टीम के साथ सलाई-घुंघराला मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौन है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश मेरठ जनपद निवासी वसीम है।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर व हापुड़ में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। जनपद के कपूरपुर थाना पुलिस को भी आरोपी की दो मामलों में तलाश थी।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस और दस हजार के इनामी के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-