Hapur आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज,आनंद विहार में कार टक्कर और अभद्रता का मामला

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के कोतवाली क्षेत्र में आनंद विहार के पास एक अधिवक्ता की कार में टक्कर मारने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर की गई है। मामले की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के कोतवाली क्षेत्र में आनंद विहार के पास एक अधिवक्ता की कार में टक्कर मारने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर की गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

हापुड़ के अर्जुन नगर, दिल्ली रोड निवासी अधिवक्ता कौशल शिशौदिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर को वह अपने बहनोई अर्जुन राघव के साथ शिवगढ़ी से आनंद विहार होते हुए कार से घर लौट रहे थे। आनंद विहार में आरोग्य अस्पताल के पास चौराहे को पार करते समय पीछे से आई एक अन्य कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

अभद्रता करने का लगाया आरोप (Hapur)

टक्कर के बाद दूसरी कार चालक आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम ने अधिवक्ता कौशल शिशौदिया के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पहचान आबकारी निरीक्षक के रूप में बताते हुए धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने से कोई फायदा नहीं होगा। कौशल शिशौदिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन वहां जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी से गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी के आदेश पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News