CLOSE

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में आरपीएफ जवान की बहादुरी, यात्री की बचाई जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ में आरपीएफ जवान की बहादुरी से ट्रेन में सवार यात्री की जान बच सकी। हुआ यूं की बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक यात्री की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब ट्रेन के आने के दौरान उसके पैर प्लेटफॉर्म पर लटक गए और वह प्लेटफॉर्म व कोच के बीच घिसटने लगा। मौके पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री को बेल्ट से पकड़कर कोच में खींच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग आरपीएफ जवान की तत्परता व साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

घटना 12 मई 2025 की सुबह 4.07 बजे की है, जब काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हापुड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार की नजर इंजन के पीछे वाले सामान्य कोच पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक यात्री के पैर प्लेटफॉर्म पर लटक रहे हैं और वह घिसट रहा है। बिना देरी किए आर्येंद्र दौड़कर कोच के पास पहुंचे और यात्री की बेल्ट पकड़कर उसे कोच के अंदर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, क्योंकि यात्री का शरीर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस सकता था। ट्रेन के रुकने पर यात्री की कुशलता की जानकारी ली गई, तो वह सकुशल था, इस पर सभी ने राहत की सास ली।

आरपीएफ हेड कांस्टेबल की हर तरफ हो रही तारीफ

आरपीएफ के पोस्ट कमांडेंट राकेश यादव ने बताया कि यात्री को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि आरपीएफ का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल आर्येंद्र की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है।

- Advertisement -

“रेलवे के असली हीरो”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग उनकी सूझबूझ और निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “रेलवे के असली हीरो” की मिसाल बताया है।हेड कांस्टेबल की इस वीरता ने न केवल एक यात्री की जान बचाई, बल्कि आरपीएफ की जवानों की सजगता को भी रेखांकित किया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-