CLOSE

Hapur में ब्लैकआउट जागरूकता बैठक: पुलिस ने दी सतर्कता की सलाह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ के थाना देहात में ब्लैकआउट के दौरान जनता को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्लैकआउट की स्थिति में जनता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पूरा सहयोग करने का दिया आश्वासन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश दिया। उन्होंने कहा, “अगर हमारी टीम को सीमा पर जाने की जरूरत पड़ी, तो हम हंसते-हंसते भारत माता के चरणों में अपने प्राण न्योछावर कर देंगे, लेकिन राष्ट्र को आंच नहीं आने देंगे।” शासन, प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने की अपील

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने ब्लैक आउट के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत आती है तो हेल्पलाइन नंबरों से सूचना दी जाए।

- Advertisement -

यह सावधानी बरती जाए

सेना और प्रशासन की गतिविधियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें।

एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

- Advertisement -

पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।

मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें ताकि आपात स्थिति में नुकसान कम हो।

घबराएं नहीं, पूरे परिवार को जागरूक करें।

सरकारी अलर्ट के लिए मोबाइल और टीवी पर ध्यान दें।

सुरक्षित शरण स्थल और बंकर की जानकारी रखें।

संदिग्ध वस्तुओं की सूचना प्रशासन को दें।

शीशे की वस्तुओं से दूरी बनाएं।

ब्लैकआउट के समय सभी लाइटें बंद रखें।

यह रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, पूर्व जिला सचिव विजय वर्मा, प्रशासनिक सदस्य पंडित नरेश कौशिक, खुशबुद्दीन, ग्राम प्रधान राजू सैनी (वझीलपुर), रोहित कुमार (खड़खड़ी), वसीम खान (सुल्तानपुर), मुकेश कुमार (टियाला) सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-