Hapur Accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Accident बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नेशनल हाईवे-9 पर रसूलपुर बहलोलपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जबकि दूसरा स्याना रोड पर दयानतपुर गांव के पास हुआ है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत (Hapur […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Accident बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नेशनल हाईवे-9 पर रसूलपुर बहलोलपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जबकि दूसरा स्याना रोड पर दयानतपुर गांव के पास हुआ है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत (Hapur Accident)

जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के थाना लोहियानगर के गांव ज़ाहिदपुर निवासी आशीष(26) पुत्र बॉबी नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार को बुलंदशहर जनपद के गांव सठला में अपने ननिहाल गया था। रात को करीब 11 बजे वह बाइक से घर वापस आने के लिए निकला था। देर रात को वह जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दयानतपुर के पास बने गन्ना सेंटर के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया और वह सडक़ किनारे झाडिय़ों में गिर गया। सुबह करीब छह बजे के आसपास जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने वहां क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी और पास की झाडिय़ों में युवक का शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur Accident)

आशीष की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को लेकर उनमें कोहराम मच गया। मृतकों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त (Hapur Accident)

वहीं दूसरी दुर्घटना में नेशनल हाइवे-09 नए बाइपास पर रसूलपुर बहलोलपुर के फ्लाईओवर के पास देर रात किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द मृतक की शिनाख्त हो सके।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur Accident)

पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत Hapur accident अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News