Hapur में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, सदिग्ध हालत में सोनू की हुई मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटौरी में एक पारिवारिक झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया। आरोप है कि पत्नी के मायके वालों ने पति सोनू (30 वर्षीय) को बेरहमी से पीटने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। परिणामस्वरूप उसकी उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सोनू की संदिग्ध मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

पिटाई और जहर का आरोप (Hapur)

परिजनों के पहुंचते ही संतोष के पिता, भाई और साढ़ू ने सोनू को घर से बाहर घसीट लिया और सड़क पर दौड़ाते हुए जमकर पिटाई की। कथित तौर पर पिटाई के बाद उन्होंने सोनू को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को सोनू ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता सुखबीर ने इसे सोची-समझी हत्या करार देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक की भूमिका (Hapur)

सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनू की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अधिकारी (Hapur)

गांव में युवक के साथ मारपीट के बाद उसे जहरीला पदार्थ देने का आरोप है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मनीष चौहान, थाना प्रभारी, हाफिजपुर

add
add


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-