CLOSE

Hapur में शातिर चोर गिरफ्तार, दो मकानों से चोरी के आभूषण और मोबाइल बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मोहल्ला शिवगढ़ी में शनिवार तड़के दो मकानों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले चोर को पकड़कर पुलिस ने पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की है।

आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी अपनी पुलिस टीम के साथ शनिवार तड़के गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि शिवगढ़ी में दो मकानों में चोरी करने वाला आरोपी शिवगढ़ी नाले के पास से गुजर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

रिश्तेदारी में आया था आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिन उर्फ शनि, निवासी गांव अमापुर, जिला कासगंज, के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोहल्ला शिवगढ़ी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था। शनिवार तड़के करीब चार बजे उसने मोहल्ला निवासी आदेश और कैलाश चंद के मकानों को निशाना बनाया। आरोपी ने दोनों मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन चुराकर फरार होने की कोशिश की थी। पीड़ित आदेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल और एक चाकू बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

पीड़ितों ने ली राहत की सास

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित आदेश के बेटे की शादी पांच जून को होने वाली है। परिवार ने अपनी होने वाली पुत्रवधु के लिए विशेष रूप से आभूषण खरीदे थे, जो घर में रखे थे। चोरी की इस घटना से परिवार सदमे में था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी का माल बरामद हुआ, बल्कि परिवार को शादी की तैयारियों के लिए राहत भी मिली।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-