Fake Branded Clothes ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली लोअर …

Khabarwala 24 News Hapur: Fake Branded Clothes जनपद में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कपड़े बेचने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला फिर से सामने आया है। एलेन सोली और मुफ्ती के नकली लोअर बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ कोतवाली में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Fake Branded Clothes जनपद में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कपड़े बेचने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला फिर से सामने आया है। एलेन सोली और मुफ्ती के नकली लोअर बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

क्या है पूरा मामला (Fake Branded Clothes)

कंपनी के अधिकारी अमनप्रीत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 नवंबर 2023 को उन्होंने कोतवाली थाना हापुड़ क्षेत्र में मैसर्स मेघामार्ट सेल व ब्रांडेड धमाका सेल पर रैड कि थी, जिसका मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान उन्हें एक पार्टी का पता चला था जो कि इनको माल सप्लाइ कर रहा था । ऑनलाइन फेसबुक व यूट्यूब पर वीडियो बनाकर नकली माल को असली बताकर पूरे इंडिया में सप्लाइ कर रहा था । जिसका नाम लायबा गारमेंट्स है जिसका पता कठ रोड हिमगिरि मोड हरथला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश है।

नकली लोअर किए बरामद (Fake Branded Clothes)

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लायबा गारमेंट्स का मालिक बिलाल हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर माल सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इसके जानकारी उन्होंने थाना प्रभारी को दी। इस पर पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो मुखबिर की आरोपी के बारे में जानकारी दी। मौके पर आरोपी को पकड़ कर उसके पास से मुफ्ती ब्रांड के 228 पीस नकली लोअर और एलेन सोली के 250 पीस लोअर बरामद किए थे। बिल के बारे में जानकारी की तो आरोपी ने बताया कि यह माल उन्होंने अपनी मुरादाबाद फैक्ट्री में तैयार किए हैं और बाजार में नकली लोअर को असली बताकर सप्लाइ करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News