Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur: श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। नगर के मुख्य शिवालयों में पूरे दिन काफी भीड़ रही।
सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में भारी संख्या में भक्त जुटे। उन्होंने शिव भगवान का जलभाभिषेक कर सुख शांति की मनोकामना की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। श्री शिव मन्दिर सबली पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। मान्यता है कि सावन माह में जलाभिषेक करने से पूरे वर्ष का पुण्य मिलता है। सोमवार को शिव भगवान की उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के सभी सोमवारों में व्रत रखने और जलाभिषेक करने से उनके परिवार में सुख और शांति मिलती है। सोमवार को उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिरों में व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस मंदिरों के बाहर मौजूद रही। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे।



