Hapur News ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ग्रीन वैली के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल को आनन फानन में पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ग्रीन वैली के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल को आनन फानन में पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी शाहनवाज स्कूटी पर सवार होकर बुलंदशहर रोड पर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह ग्रीन वेली के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना मिलने पर घायल के पिता साबुद्दीन व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Hapur news ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल Hapur news ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल Hapur news ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल Hapur news ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल Hapur news ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News