CLOSE

UPPCL अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: UPPCL नगरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत समस्या दूर करने के यूपीपीसीएल के अफसरों ने निर्देश दिए गए हैं। आवासीय क्षेत्रों में फॉल्टों को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई हो सकती है। औद्योगिक क्षेत्रों में पांच मिनट से अधिक समय के लिए सप्लाई कटने पर जिम्मेदारों को जवाब देना पड़ेगा। हर दिन की रिपोर्ट पीवीवीएनएल को भेजी जाएगी।

अफसरों को सौंपी है जिम्मेदारी (UPPCL)

विद्युत निगम ने विशेष अनुरक्षण माह के अंतर्गत गर्मियों की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। अभियान चलाकर सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस किया गया। एबीसी केबल, जंपर, सीटी, फीडरों को भी ठीक कराया गया। कुछ ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए। अब जब गर्मी ने दस्तक दी है, तापमान भी 363 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो ज्यादातर घरों में पंखे, कूलर, एसी चलने लगे हैं।

इनकी वजह से ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन पर पड़ रहे लोड की अधिकारियों ने निगरानी शुरू कर दी है। अक्तूबर और फरवरी में अनुरक्षण माह चल चुका है। अब अप्रैल में फिर एक बार अनुरक्षण माह चलाने की तैयारी है। इसी क्रम में शहर के प्रत्येक खंड में अधिशासी अभियंता, एई और जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

जिम्मेदारों को देना होगा जवाब (UPPCL)

बिना किसी उचित कारण के अगर बिजली सप्लाई बाधित रखी जाएगी तो संबंधित पर गाज गिरेगी। क्योंकि रिवैंप और बिजनेस प्लान के तहत लाइनें भी दुरस्त की जा चुकी हैं। 15 मिनट से अधिक सप्लाई बाधित रहने पर जिम्मेदारों को लिखित में इसका जवाब देना होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी (UPPCL)

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने बताया जनपद के उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। बिन वजह सप्लाई का कट नहीं लगाया जा सकेगा। संबंधित अधिकारी की सीधे जिम्मेदारी तय की गई है, फाल्ट भी तत्काल दुरुस्त होंगे।

Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी Uppcl अगर 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली, तो पड़ सकती है भारी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-