CLOSE

Hapur News Nikay Chunav: जिले की चार सीटों पर 34 दावेदारों के बीच होगा धमासान, कई वार्डों में भी होगा रौचक चुनाव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur : Nikay Chunav जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत सीट पर चुनावी घमासान के बीच बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। हापुड़, पिलखुवा और गढ़ नगर पालिका सीट से एक एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। जबकि बाबूगढ़ नगर पंचायत की स्थिति यथावत है। अब कुल 34 प्रत्याशी चारों सीटों से चुनावी मैदान में हैं। जबकि सदस्य पद के 13 दावेदारों ने नामांकन वापस लिया है। अब कुल 492 प्रत्याशी बचे हैं।

जिले की चारों सीटों पर 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान चारों सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए 37 और सदस्य पद के लिए 505 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें नगर पालिका परिषद हापुड़ से आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं। इसमें भाजपा से सोमती केन, बसपा से पुष्पा देवी, सपा से सुनीता आजाद, आसपा से पूजा, कांग्रेस से मानवी सिंह, भारतीय जनता दल से अर्चना, निर्दलीय सुशीला रानी ने अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन बृहस्पतिवार को सुनीता आजाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सपा से टिकट मिलने के बाद उनका टिकट काट दिया गया था। हापुड़ सीट से कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं।

नगर पालिका पिलखुवा अध्यक्ष पद की बात करें तो यहां 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। यहां से सपा प्रत्याशी बिलाल ने नाम वापसी के बाद यहां 16 प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। इनमें विभू बंसल, सुनील गर्ग, आबिद, दीपक कुमार, प्रवीण, मनोज, जय मंगल सिंह, राशिद खान, आस मोहम्मद, वरीना बेगम, कल्पना, अशोक शर्मा, बिट्टू तोमर, विश्व प्रताप, ज्योति, सुनील शामिल हैं।

- Advertisement -

नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर से नौ प्रत्याशियों में एक निर्दलीय संदीप कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसलिए गढ़ सीट पर अब आठ प्रत्याशी बचे हैं। गढ़ में सदस्य पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब कुल 94 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

हापुड़ सीट से इन लोगों ने लिया नाम वापस —

अध्यक्ष पद – सुनीता आजाद सपा

- Advertisement -

वार्ड नंबर- 16 — कंचन रानी निर्दलीय

वार्ड नंबर- 19 — सौरभ सिंह निर्दलीय

वार्ड नंबर -20 — मुकेश कुमार आसपा

वार्ड नंबर -23 — ललित कुमार निर्दलीय

वार्ड नंबर- 24 — मोहम्मद नदीम सपा

वार्ड नंबर- 36 — आशा सोमानी निर्दलीय

वार्ड नंबर- 41 — मोहम्मद शाहिद

गढ़ सीट से इन उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस –

अध्यक्ष पद –संदीप कुमार निर्दलीय

वार्ड नंबर- 9 रामसिंह निर्दलीय

वार्ड नंबर- 13 मनोज कुमार निर्दलीय

पिलखुवा सीट से इनकी हुई नाम वापसी

अध्यक्ष पद – बिलाल निर्दलीय

वार्ड नंबर- 16 गौरव

वार्ड नंबर- 19 मेघा और रश्मि

नगर पंचायत बाबूगढ़ की स्थिति –

अध्यक्ष पद- कोई नहीं

वार्ड नंबर-6 — नरेंद्र कुमार निर्दलीय

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-