Nikay Chunav: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी, शुक्रवार को मिलेंगे चेयरमैन और सभासद

Nikay Chunav: Khabarwala24News Hapur : शासन व प्रशासन के निर्देश के बाद नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व बाबूगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्य कल 26 मई लेंगे शपथ लेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और पंडाल भी सजकर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही शपथ दिलाने के लिए जिलाधिकारियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Nikay Chunav: Khabarwala24News Hapur : शासन व प्रशासन के निर्देश के बाद नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व बाबूगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्य कल 26 मई लेंगे शपथ लेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और पंडाल भी सजकर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही शपथ दिलाने के लिए जिलाधिकारियों ने उपजिलाधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

Nikay chunav: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी, शुक्रवार को मिलेंगे चेयरमैन और सभासद

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ में 26 मई को होगी शपथ

13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना के बाद नए पालिकाध्यक्ष व सभासद चुने गए। जिसके बाद से ही जिले की तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ लेने का इंतजार था। शुक्रवार को हापुड़ नगर पालिका में पुष्पा, गढ़ में राकेश बजरंगी व बाबूगढ़ नगर पंचायत में सुधा अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगी। जबकि पिलखुवा नगर पालिका में 27 मई को नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष विभू बंसल को शपथ दिलाई जाएगी।

पिलखुवा में 27 मई को होगी शपथ

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हापुड़ नगर पालिका में बृहस्पतिवार को पालिका परिसर पंडाल लगाकर पालिका परिसर को साफ सुधरा किया गया। साथ ही शपथ दिलाने के लिए सभी निकायों में जिलधिकारी ने उपजिलाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। हापुड़ नगर पालिका परिसर में नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष को सदर एसडीएम सुनीता सिंह, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में एसडीएम गढ़ अंकित वर्मा, बाबूगढ़ नगर पंचायत में एसडीएम न्यायिक प्रह्लाद सिंह सुबह 11 बजे नवनियुक्त पालिका अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराऐंगे। जबकि नगर पालिका पिलखुवा में 27 मई को एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष को शपथ दिलाऐंग। इसके लिए नवनियुक्त पालिकाअध्यक्ष व सभासदों को पत्र भेजकर शपथ ग्रहण की सूचना भी दे दी गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News