CLOSE

निकाय चुनाव: 20 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरWALA 24 न्यूज, हापुड़ : नगर निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने बुधवार को प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में आरक्षण की अधिसूचना पर 20 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है। इस मामले में अब बीस दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लागू करने में प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए जनहित याचिका दाखिल की गई है।

बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर अदालत के निर्णय को लेकर सभी की निगाहें लगी रही। वहीं अदालत में मामला पहुंचने के बाद जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के आरक्षण में फेर बदल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि अदालत के निर्णय के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकार द्वारा जारी किया गया आरक्षण ही लागू होगा या फिर इसमें कोई फेरबदल हो सकता है।

जनपद में तीन नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा हैं। जबकि बाबूगढ़ नगर पंचायत है। पिछले दिनों शासन ने आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी थी। जिसमें हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका और बाबूगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी थी, जबकि पिलखुवा नगर पालिका की अध्यक्ष पद की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दी थी। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी दाखिल की थी।

- Advertisement -

वहीं जिले की सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की अध्यक्ष पद की कोई भी सीट सामान्य न होने पर सामान्य व अन्य जाति के विभिन्न दलों के दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है, उनका प्रयास है कि किसी तरह उनकी सीट का आरक्षण बदल जाए। बुधवार को राजनैतिक दलों के नेताओं और संभावित प्रत्याशियों की निगाह उच्च न्यायालय के फैसले पर लगी हैं।

———

हापुड़ जिले में नगर पालिका

- Advertisement -

हापुड़

गढ़मुक्तेश्वर

पिलखुवा

—–

हापुड़ जिले में नगर पंचायत

बाबूगढ़

———

वार्डों की संख्या

हापुड़ नगर पालिका में वार्ड-41

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में वार्ड-25

पिलखुवा नगर पालिका में वार्ड-25

बाबूगढ़ नगर पंचायत में वार्ड-10

कुल वार्ड-101

——–

मतदाताओं की संख्या

हापुड़ नगर पालिका-223298

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका-40619

पिलखुवा नगर पालिका-75789

बाबूगढ़ नगर पंचायत-4743

कुल मतदाता-344449

—————-

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-