Hapur Khabarwala 24 News Hapur:मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र के फेस 2 में स्थित एक पेपर रोलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी मे आनन फानन में आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार फेज में दो पेपर की रोलिंग बनाने का कारखाना है। शनिवार की देर शाम को अचानक से फैक्ट्री में बिजली के तारों में आग लग गई। आग लगने पर मौके पर अफरा तफरी मच गई।काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री के अंदर लोहे की फेब्रिकेशन का कार्य होता है । जिसके चलते आज पर जल्द ही काबू पा लिया गया। फायर अधिकारी के अधाकरियों ने बताया कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

- Advertisement -


