CLOSE

Weather Update : IMD ने जारी किया अलर्ट; इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए मौसम के बारे में ताजा अपडेट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 news Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज मंगलवार को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा और केरल में भी अगले चार दिनों के दौरान गरज/चमक और आंधी/तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम और बंगाल में आज से अगले दो दिनों के दौरान गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि देश के बाकी हिस्सों में मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

Weather  मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। आने वाले 4 दिनों के दौरान लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 से 13 अप्रैल के बीच 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं।

गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली है। यहां एक सप्ताह के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 16 से 16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है।

- Advertisement -

उत्तराखंड में कहर बरपाएगी गर्मी

Weather  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी कहर बरसा सकती है। मैदानी इलाकों में पारे में 3 से 4 डिग्री, जबकि पहाड़ी इलाकों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दून में पारे के 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-