Viral Video आंटी गली में जैसे ही निकली , ऊपर से गिरी टंकी; आगे का वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। इसी बीच एक दिलचस्प वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के साथ हुई च्दुर्घटनाज् को देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में महिला को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। इसी बीच एक दिलचस्प वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के साथ हुई च्दुर्घटनाज् को देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में महिला को चोट तो नहीं लगी लेकिन वीडियो देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

काॅलोनी में धूम रही थी महिला ( Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला कॉलोनी में घूम रही है और एक घर से दूसरे घर जा रही थी। इस दौरान वह कुछ खा भी रही थी। तभी अचानक ऊपर से एक टंकी नीचे गिर पड़ी। टंकी महिला के ऊपर गिरी, जिसमें महिला समा गई। दिखने में तो एक बड़ा हादसा लग रहा था लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर पहले तो सब चौंक गए और फिर हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया।

- Advertisement -

टंकी आंटी के ऊपर गिरी (Viral Video)

महिला को बचाने के लिए एक शख्स दौड़ा लेकिन महिला खुद ही टंकी में बाहर झांकने लगी। वह हैरान थी कि आखिर हुआ क्या? लेकिन इस दौरान भी वह कुछ खाए जा रही थी। घटना में महिला को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये फनी नहीं है लेकिन हंसी भी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि पानी की टंकी में गिरने के बाद भी वह एप्पल खाए जा रही थी, ये सबसे मजेदार लगा। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे मौके पर हंसना नहीं चाहिए लेकिन इस वीडियो को देखकर हंसी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि अगर किसी ने जानबूझकर फेंका है तो वह ओलंपिक में जाना डिजर्व करता है।

- Advertisement -

एक ने लिखा कि अंकल पहले आंटी को टंकी से बाहर तो निकाल लो, फिर आप बहस करते रहना। एक ने लिखा कि अंकल को भी गली फाइट करना का बहाना मिल गया। एक ने लिखा कि आंटी तो सुपर मॉम निकली, अब पड़ोसी की खैर नहीं। उसका वार खाली चला गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News