Viral Video मां के जज्बे को सलाम! बाइक पर बच्चे को बिठा कर घर-घर कर रही डिलीवरी , वायरल हुआ वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर आए दिन नए वीडियो सामने आते हैं, जो हमें किसी न किसी तरह से प्रभावित करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने बच्चे के साथ घर-घर जाकर फूड डिलीवरी करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने ये बात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर आए दिन नए वीडियो सामने आते हैं, जो हमें किसी न किसी तरह से प्रभावित करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने बच्चे के साथ घर-घर जाकर फूड डिलीवरी करती दिखाई दे रही है।

इस वीडियो ने ये बात प्रूफ कर दी है कि मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है और किसी भी हद तक जा सकती है। बता दें कि इस वीडियो पर 897,393 लाइक्स किए गए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

- Advertisement -

वायरल हुआ इंस्टाग्राम पर वीडियो (Viral Video)

इंस्टाग्राम पर एक महिला डिलीवरी पार्टनर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक चला रही है और उसके सामने उसका छोटा बच्चा बैठा हुआ है। ये वीडियो गुजरात के राजकोट का है, जिसे विशाल नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में विशाल ने बताया है कि महिला रेस्टोरेंट से पार्सल उठाकर कस्टमर्स को डिलीवर करती है।

होटल मैनेजमेंट की छात्रा (Viral Video)

वीडियो में महिला ने बताया कि वे होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट हैं और शादी के बाद उनको नौकरी नहीं मिल रही थी। महिला ने बताया कि वह एक ऐसी नौकरी की तलाश में थी, जिसमें वह अपने बच्चे को भी साथ ले जा सके। हालांकि लोग उनको इस कारण से नौकरी नहीं दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने जोमैटो डिलीवरी एजेंट का काम शुरू किया।

- Advertisement -

कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं (Viral Video)

जब व्लॉगर ने उससे पूछा कि क्या उसे अपने छोटे बच्चे के साथ बाइक पर ऑर्डर लोकेशन तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो महिला ने कहा कि शुरू में हर काम मुश्किल होता है। शुरू में ये काम करना मुश्किल था, लेकिन अब मैं डिलीवरी स्पॉट ढूंढती हूं और वहां तक जाती हूं। आगे उन्होंने कहा अगर आप काम करना चाहते हैं, तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। आप कर सकते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। साथ ही लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर के इस मां की तारीफ की है, जिसने अपने बच्चे के लिए डिलीवरी एजेंट की नौकरी की।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News