Viral Post छठ पूजा के दौरान जहरीले सांप को सामने देखकर भी चिल मोड में रही महिला, वायरल हो रहा वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Post हाल ही में छठ पूजा का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन उसका उत्साह अभी भी लोगों में बाकी है। सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पूजा के दौरान पानी में सांप को देखकर हड़बड़ाई नहीं। जबकि आसपास को लोग जोर-जोर से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Post हाल ही में छठ पूजा का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन उसका उत्साह अभी भी लोगों में बाकी है। सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पूजा के दौरान पानी में सांप को देखकर हड़बड़ाई नहीं।

जबकि आसपास को लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। आपको बता दें कि वीडियो को देखकर लोगों ने महिला की बहादुरी का तारीफ की है। आइये इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।

छठ पूजा के दौरान सांप आया (Viral Post)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप पानी में तैरता हुआ पूजा करती महिला के पास आ जाता है। ये सांप बैंडेड करैत है, जो बहुत जहरीला होता है। हालांकि महिला ने इस स्थिति को बहुत ही शांति से संभाला और सांप को जाने का रास्ता दिया। हालांकि आस पास के लोग इसपर सांप को देखकर तेजी से चिल्ला रहे थे।

इस वीडियो को संजय त्रिपाठी की प्रोफाइल पर इस पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट की कैप्शन में लिखा है, च्छठ पूजा का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी में पूजा कर रही एक महिला एक सांप को आते हुए देखकर घबराई नहीं बल्कि उसने सांप को अपने पास से जाने का रास्ता दिया। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

मजेदार किए कमेंट्स (Viral Post)

इसके साथ ही पोस्ट पर लोगों ने बहुत ही मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, च्सही है निडर महिला थी। और फिर छठ मईया की पूजा कर रही थी सब मां की कृपा है। बोलो जय छठ मईया की। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि और सांप भी खतरनाक वाला है banded krait… वैसे यहां दोनों ने संयम रखा है। सांप भी बिना संयम खोए चुपके से अपने रास्ते निकल गया और महिला ने भी वहीं खड़े होकर सांप को जाने दिया। वहीं अगर इनमें से एक भी संयम खोता तो कुछ भी हो सकता था।

बैंडेड करैत कितना खतरनाक है ? (Viral Post)

बैंडेड करैत, जिसे अहिराज सांप भी कहते हैं, एक जहरीला सांप है। इसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इस सांप के जहर का इस्तेमाल दवा बनाने और चिकित्सा क्षेत्र में किया जाता है। ये सांप भारत में पाए जाते हैं और ज्यादातर रात में निकलते हैं। आप इस सांपों को खेतों जंगलों, और घर के बगीचे में देख सकते हैं। इनके शरीर पर पीली और काले रंग की मोटी धारियां होती है।

उपचार में देरी हो सकती है जानलेवा (Viral Post)

इस सांप के काटने पर केवल मच्छर काटने जितना दर्द होता है, लेकिन कुछ समय बाद आपको पेट में जलन, आंखों में भारीपन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं और उपचार में देरी जानलेवा हो सकती है। इसके शरीर पर पीली या दुधिया और काली पट्टियां होती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News