Pakistani Maulana Viral Video मोदी के कारण भारत में नहीं हो पाई शादी, पाकिस्तानी मौलाना का वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistani Maulana Viral Video प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में होती है। खास तौर पर पाकिस्तान के लोगों में पीएम मोदी को लेकर बड़ी चर्चा है। भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक पाकिस्तानी मौलाना का वीडियो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistani Maulana Viral Video प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में होती है। खास तौर पर पाकिस्तान के लोगों में पीएम मोदी को लेकर बड़ी चर्चा है। भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक पाकिस्तानी मौलाना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसकी शादी ना होने के पीछे पीएम मोदी हैं।

मौलाना क्या बोले ? (Pakistani Maulana Viral Video)

पाकिस्तानी मौलाना का कहना है कि मेरी शादी इंडिया में होते-होते रह गई। दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, उनके बच्चे हमें मामू कह गए। मौलाना ने कहा कि बात उस वक्त की है, जब मोदी सरकार नई-नई आई थी। ना यहां से वीजा मिल सकता और ना वहां से।

कौन दस साल का इंतजार करता भाई? (Pakistani Maulana Viral Video)

मौलाना ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद शादी के लिए वीजा मिलना मुश्किल हो गया। हमने सोचा कि चलो अगले चुनाव के बाद सरकार बदलेगी तब सोचेंगे लेकिन फिर मोदी साहब आ गए। इसके बाद मौलाना ने कहा कि मोदी ही जिम्मेदार हैं एक जगह मेरी शादी तुड़वाने के लिए। कौन दस साल का इंतजार करता भाई?

मौलाना का कहना था कि दो बार वह सरकार में आ गए, फिर आ जाएंगे तो हम कब तक इंजतार करते रहेंगे। ऐसे में हमारी शादी नहीं हो पाई। मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Pakistani Maulana Viral Video)

एक ने लिखा कि पाकिस्तानी मौलाना कह रहा है कि मोदी सरकार की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई लेकिन सीमा हैदर बिना वीजा और पासपोर्ट के ही भारत आ गई और शादी भी कर ली। एक ने लिखा कि उस लड़की ने जरूर कुछ पुण्य के काम किए होंगे, जो मोदी जी की वजह से बच गई। एक ने लिखा कि ये जिससे शादी करना चाहता था, उसकी उम्र क्या थी? सोशल मीडिया अब ऐसे रिश्तों को बढ़ावा दे रहा है, सावधान रहने की जरूरत है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News